Breaking News

हर्षिता की सफलता पर लगा बधाइयों का तांता।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

भारतीय आर्थिक सेवा 2017 की परीक्षा में मकिया टाप।

प्रारम्भ से ही रही है मेधावी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग निवासी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेड मास्टर प्रदीप राय की तीसरी पुत्री हर्षिता राय ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा/सांख्यकीय परीक्षा 2017 में प्रथम स्थान आने पर घर पर बधाई देन वाले लोगो का तांता लगा हुआ है। परिजनों ने एक दुसरो को मिठाइयां खिला कर खुशिया बाटी।जहां माता मीरा राय गृहणी होते हुए भी पुत्री के सफलता पर गांव में एक दूसरे के साथ खुशियां बांट रही है।
वहीं दूसरी तरफ हर्षिता चार बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर है और अपनी सफलता का श्रेय माता पिता सहित रिश्तेदार तेज प्रताप राय को देती है। हर्षिता प्रारंभ से ही मेधावी रही है और जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर से हाईस्कूल में वर्ष 2009 में 96% एवं 2011 इंटर में 94.4 प्रतिशत अंको से पास किया। बीएससी 2014 में बीएचयू से पास किया और तीसरे नंबर पर रही ।एम एस सी दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंध हिंदू कॉलेज से 2016 में प्राप्त चौथे स्थान पर रही। वर्ष 2009 में नवोदय से जब हाई स्कूल टॉप किया तो भारत सरकार द्वारा जापान जाने के लिए नामित की गई पर घर की परेशानियों की वजह से नहीं जा सकती। आज पूरा नवोदय विद्यालय परिवार उसके सफलता से गदगद हैं,  गांव में भी उनके दादा और बहन प्रज्ञा ,भाईअंकित राय, अमिता राय,एकतारा राय फुले नहीं समा रहे हैं । गांव को लोगों में भी हर्ष है। जनार्दन राय, तेजप्रताप राय,कृपाशंकर राय ,सदानंद ,भुनेश्वरी ,अवध नाथ तिवारी, जितेंद्र राय,सुरेंद्र सिंह, अविनाश राय, डीएस तिवारी, जय हिंद यादव ,रामजी ,कौशल कुमार आदि घर पर बधाई देने पहुंचे मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        

और नया पुराने