Breaking News

सीमेंट,कंक्रीट से बने उत्पाद पर्यावरण से सुरक्षित --भरत कुमार

आज़मगढ़।

सगड़ी।

लकड़ी की अपेक्षा सस्ते है दरवाजे और चौखट, बाजू।

जीएसटी लगने से कुटीर उद्योग हो रहा प्रभावित सरकार से जीएसटी दर कम करने की मांग।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी धनछुला में लघु उद्योग भारतीय संघ की बैठक कृष्णा सिंह के आवास पर की गई। जिसमें सीमेंट, कंक्रीट, बालू से बनने वाले और गरीबो के घर मे प्रयोग होने वाले चौखट, बाजू, जंगले, आदि उत्पाद बनाये जाते है। जो अधिकतर गरीबो के घरो में 15-20 वर्षो से उपयोग किये जा रहे है और पूरे पूर्वांचल में लगभग 50000 से अधिक लोगो की रोजी रोटी का सहारा बना हुआ है पर सरकार द्वारा इस उद्योग पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगा देने से उत्पाद महंगे हो गए है और गरीबो की पहुच से दूर होते जा रहे है। इस लघु उद्योग पर जीएसटी कम करने की लड़ाई संगठन के लोग लड़ रहे है और जीएसटी कि दर 0 से 5 प्रतिशत करने की मांग जुलाई माह से कर रहे है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष भरत कुमार ठरड ने कहा कि- कंक्रीट बालू सीमेंट से बने यह उत्पाद जहाँ पर्यावरण सुरक्षा में महती भूमिका निभा रहे है तो क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगभग सवा लाख से ऊपर पेड़ कट जाते है पर जबसे कंक्रीट के बनने वाले दरवाजे, चौखट, बाजू आदि का प्रयोग हो रहा पेड़ो की कटान में कमी आयी है ऊपर से इस उद्योग में बिजली का प्रयोग ना के बराबर है।और एक पेड़ लगभग 16 लोगो को ऑक्सीजन देता है। उन्होंने कहा की 1993 में काफी शोध के बाद यह उत्पाद आया जो 1999 से लगातार गरीबो के लिए कम लागत में चौकट, बाजू, जंगला, पिलर, खाट, तखत आदि उपलब्ध करा रहा है। पुरे पूर्वांचल में लगभग 50000 हजार से ऊपर लोग इस रोजगार से रोजी रोटी कमा रहे है पर जुलाई में इस उद्योग पर 28 प्रतिशत जी एसटी लगा दी जो गरीबो के लिए तो नुकसान है ही ऊपर से उद्योग भी समाप्ति के कगार पर खड़ा हो गया है जिसे बचाने के लिए संगठन ने कई पत्र वित्तमंत्री, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को तो भेजा ही है, उद्योग बन्धु की बैठक में भी उठाया गया है। संगठन के सरकार से इस लघु कुटीर उद्योग को बचाने के लिए सरकार से जीएसटी दर 0 से 05 प्रतिशत करने की मांग की है। संचालन कृष्णा नन्द सिंह ने की अन्य में रविन्द्र सिंह, उपेन्द्र कुमार राय, रामसूरत गुप्ता, तेजभान तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, आदि दर्जनो लोगो ने विचार रखे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        

और नया पुराने