Breaking News

11 की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

11 की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध।

विद्यालय के ही ड्राइवर ने छात्रा के साथ सारी हदें कर दी पार।

पीड़ित छात्रा तहरीर लेकर पहुंची, थाने लगाया गंभीर आरोप।

जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र मैं स्थित एक गर्ल्स कॉलेज की 11 की छात्रा के साथ कॉलेज में ड्राइवर का काम करने वाला व्यक्ति मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद हसीब ग्राम अशरफ पुर थाना जीयनपुर का निवासी है। गर्ल्स कॉलेज मैं पढ़ने वाली छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वही पीड़ित छात्रा का आरोप है कि- अशरफपुर का रहने वाला आसिफ जो विद्यालय में गाड़ी चलाने का कार्य करता था, जो मेरे मोबाइल नंबर पर बार बार फोन किया करता था, मुझको अपने प्यार के झांसे में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाया करता था, शादी का नाम लेने पर हर बार गोलमोल बातें कर डाल दिया करता था, एक दिन जब मैं अपने ननिहाल अंजान शहीद मैं आई तो 19/ 2/ 2017 शाम लगभग 8:00 बजे के करीब मुझको फोन करके बाजार में बुलाया मैं बाजार में पहुंची तो कहने लगा कि तुम मेरे साथ चलो मैं तुमसे कल निकाह करूंगा मेरे साथ तुम नहीं जाओगी तो मैं तुमको भी मार डालूंगा और अपने आप को भी खत्म कर दूंगा मैं डर के मारे उसके साथ चली गई। वह ले जा कर अपने दोस्त के घर रहमत नगर आजमगढ़ में 3 महीने तक शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा मैं बार-बार कहती रही कि शादी कब करोगे तो वह कहता था बस पैसे की व्यवस्था कर लेता हूं तब तुमसे शादी कर लूंगा उसके बाद एक दिन ट्रेन का टिकट लेकर आया और अपने दोस्त के साथ मुझको बॉन्बे अपनी खाला के घर पर भेज दिया मुंबई पहुंचने के बाद जब हम फोन करते थे तो एक से दो हफ्ता बातें होती रही उसके बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया हम परेशान होकर मुंबई से वापस अंजान शहीद अपने ननिहाल में आ गई जब आसिफ के घर अशरफपुर पहुंची तो गांव वालों ने बताया कि पहले से भी शादीशुदा और एक बच्चे का बाप है। वह आपराधिक किस्म का व्यक्ति है, जिसके ऊपर तीन से चार मुकदमा दर्ज है। जब उससे बात करने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी देने लगा और उसके परिवार वाले मारपीट कर भगा दिए। मजबूरन हमको जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देना पड़ा वही जीयनपुर कोतवाल मंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता से तहरीर ले ली गई है, जांच कर कारवाई किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        

और नया पुराने