Breaking News

इसरापार रामगढ़ में रामलीला आज से।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

रामलीला समिति के पदाधिकारियों की हुई बैठक।

आम जनता से सहयोग की अपील।

सगड़ी तहसील के इसरापार राममगढ़ में रामलीला समिति इसरापार रामगढ़ के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की तरह होने वाली रामलीला की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।
रामलीला को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर रामलीला समिति की बैठक हुई। जिसमें आज 24 दिसम्बर से शुरू होने वाली रामलीला के रिहर्सल व भूमि पूजन की तैयारियों को लेकर संस्था के पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष रविशंकर सिंह उर्फ़ डिम्पल ने बताया कि- आज रामलीला की शुरुआत 24 सितंबर को वासदेव की हवेली के प्रांगण में रात्रि 8 बजे "नारद मोह" से होगी। जिसमें क्रमशः 25 दिसंबर को रामजन्म, 26 दिसंबर को सीता स्वयंवर, 27 दिसंबर को राम वनगमन, 28 दिसंबर को भरत मिलाप, सीता हरण, 29 दिसंबर को लंका दहन, 30 दिसंबर को रावण वध का मंचन किया जायेगा।
रामलीला समिति के उपनिर्देशक नीरज सिंह ने बताया कि- एक अक्टूबर को भव्य मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजारों मेलार्थियों के आने की संभावना है, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।
रामलीला समिति के वरिष्ठ सलाहकार अनिरुद्ध बाबा ने लोंगो से शांति व्यवस्था के साथ सहयोग की अपील की। विशेष सहयोग प्रदान कर रहे अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि- रामलीला एवं मेले में कोई अराजकता न हो इसके लिए कमेटी की एक टीम पूरे मेले की निगरानी करेगी, मेले में आने वाली माताओं बहनों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
दो अक्टूबर को राजगद्दी के कार्यक्रम के अवसर पर मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक लाल जी सिंह, निर्देशक राम लक्षण वैद्य, कोषाध्यक्ष सन्तोष वर्मा, उपकोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह तथा संचालन संजीव सिंह ने किया।

रिपोर्ट- ब्यूरो

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        


और नया पुराने