आज़मगढ़।
लालगंज।
देवगांव। 137 बच्चों को प्राथमिक विद्यालय बहादुपुर के प्रधानाचार्य दिलीप पाठक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर के प्रधानाचार्य सर्वेश राय ने 124 बच्चों को ड्रेस वितरित किये। इस अवसर पर बच्चों मे प्रसन्नता का भाव देखा गया तथा उनके चेहरे खिल गये। उल्लेखनीय है कि एक ही कैम्पस में प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोनों स्थित है। इस अवसर पर आशुतोष राय, शुशील गुप्ता, सुमन, रीना, वीरेन्द्र आदि ने बताया कि बच्चों की सुविधाा हेतु फुटबाल, बालीबाल, हैन्डबाल, बैडमिन्टन, नेट, गेंद, कैरम, व्हाइट बोर्ड और बच्चों को डेक्स बेंच की शीघ्र ही व्यस्था की जा रही है ताकि सरकारी विद्यालय से हट कर प्राइवेट स्कूलों में जो उपलब्ध है उससे कम की सुविधा यहां न हो।
रिपोर्ट- अंजनी राय
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़