Breaking News

गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान रैली निकाली गई।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

आइए हम सब महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा करने के लिए कुछ कदम चले:अरविंद जायसवाल

सगड़ी: नगर पंचायत अजमतगढ़ मे 02 अक्टूबर 2017 गांधी जयंती के अवसर पर बापू को शत-शत नमन करते हुए।भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश पान्डेय ने लोगों से ग्राम स्वराज के उनके सपने को मिलकर पूरा करने की अपील की।
वहीं भाजपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि गांधी जयंती पर बापू को शत-शत नमन। उनके महान विचारों ने दुनिया में लाखों लोगों को प्रभावित किया है।
वहीं अपने विचारों को रखते हुए भाजपा के युवा नेता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा की 02 अक्टूबर को पोरबंदर की धरती पर एक युग का जन्म हुआ था। वे किसी देश की सीमाओं में समाहित होने वाला व्यक्तित्व नहीं थे, वह एक विश्व मानव थे। महात्मा गांधी आज भी दुनिया के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं जितने वह अपने जीवन काल में थे। ऐसा उनका व्यक्तित्व  दुनिया के लिए एक अजूबा है। उन्होंने कहा की महात्मा गांधी ने जो विचार दिये अपने जीवन की कसौटी पर कस करके दिये। महात्मा गांधी प्रकृति के साथ संवाद करना सिखाते थे प्रकृति के साथ संघर्ष का रास्ता उनको मंजूर नहीं था। महात्मा गांधी का जीवन न्यूनतम कार्बन फुटप्रिंट (कम प्रदूषण फैलाने वाला जीवन) था।
सन्तोष राय ने कहा कि-  मानव जात को आतंकवाद से मुक्त करना है तो भी महात्मा गांधी के रास्ते से ही मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा गांधी के लिए आजादी से भी ज्यादा स्वच्छता का महत्व था। गांधी कहा करते थे, भूखे का भगवान तो रोटी होती है, गांधी ने आजादी को जन आंदोलन में बदला।
वहीं कैलाश राय ने कहा महात्मा गांधी का ग्राम स्वराज का सपना कितना पीछे छूट गया है। क्या हम हमारे भीतर उसे पुनर्जीवित कर सकते हैं।वहीं भाजपा के लोगों ने कहा कि आइए हम सब महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा करने के लिए कुछ कदम चले।
इस अवसर पर जयप्रकाश पान्डेय, घनश्याम सिंह पटेल, अरविंद जायसवाल, सत्यदेव निषाद, किशुन कनौजिया, सन्तोष राय, कैलाश राय, कमलेश यादव, राधेश्याम कनौजिया, आषीश चौरसिया, विनोद सोनकर, बहादुर सोनकर, बच्चा राय, संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        

और नया पुराने