आगरा।
आगरा शहर में शातिर चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है । पुलिस तमाम कोशिशों के बावजूद भी चोरों की चहल कदमी पर अंकुश नहीं लगा पा रही है । मामला सदर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी महावीर नगर का है । जहा शातिर चोरो ने संगीन वारदात को अंजाम देकर एक परिवार की खुशियां छीन ली है । मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली सोनिया रावत का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ 25 अक्टूबर को अपने गांव रानीखेत गई थी । आज सुबह वापस लौटी है तो उन्हें मकान के ताले टूटे हुए मिले । घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला । सोनिया रावत का कहना है कि चोर उनके मकान से करीब 10 लाख की ज्वेलरी , नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी । एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस वारदात के बाद कालोनी में दहशत का माहौल है । लोग अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान है । शहर में चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है देखना को पुलिस टीम शातिर चोरों की चहल कदमी पर कब तक पूरी तरह अंकुश लगा पाती है।
रिपोर्ट- विकास गुप्ता
ब्यूरो आगरा
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आगरा।