आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवां गांव पोखरी में दो दिन पूर्व गायब हुए दो वर्षीय बालक का शव मिला ।
जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम शेरवां निवासी जावेद अहमद पुत्र परवेज अहमद का दो वर्षीय लड़का मोहम्मद हबीब दिनांक 23 नवम्बर 017 को लगभग दो बजे घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया था जिसके सम्बंध में मोहम्मद हबीब का चाचा ने सरायमीर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस व ग्रामीण बालक को इधर-उधर तलाश रहे थे। बच्चे की तलाश के लिए जावेद अहमद के घर से सटे गंदी पोखरी का पानी निकालने लगे। पानी निकालने के बाद तीसरे दिन दिनांक 25 नवम्बर 017 ग्यारह बजे पोखरी में बालक शव मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, मां रोते रोते बेहाल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों के आग्रह पुलिस ने रिश्तेदारों एवं ग्राम के सम्मानित व्यक्तियों के मौजूदगी में पंचनामा बनाकर शव परिवार को सौंपा । दुबई देश से हबीब के पिता जावेद के आने पर शव को कफन दफन किया।
रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।