मऊ।
मऊ /घोसी थाना क्षेत्र के हरिराम आई टी आई स्कूल के पास मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर एक की मौत एक की हालत गंभीर।
बताया जाता है कि दुर्जन चौहान पुत्र बदन चौहान 40 वर्ष निवासी सोहिल पुर थाना घोसी मंगलवार की शाम सास की मौत की खबर सुनकर अपनी पत्नी को मायके झोटपुर छोडने गए थे छोड़कर रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने ही गाँव के रिश्तेदार विनोद पुत्र बसंत के साथ वापस लौटते समय हरिराम आई टी आई स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया टक्कर इतनी तेज थी जिससे दुर्जन और विनोद गम्भीर रूप से घायल हो गए और दुर्जन की मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट -धनंजय दूबे /रवि दूबे
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ