आज़मगढ़।
लालगंज।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र में चोरों का हौसला बुलंद हो रहा है। आये दिन हो रही चोरी से बजार वासियों मे भय व्याप्त है। ताजे घटनाक्रम के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार में अंग्रेजी शराब ठीका के सामने पान की गुमटी से चोरों ने लगभग 25 हजार का समान व नगदी पार कर दिया। बंद गोमती का ताला तोड़कर चोर अपने पीकप वाहन पर लाद कर देवगांव के तरफ चले गए। चोरो ने बैंक पासबुक व चेक बुक को लगभग एक किलोमीटर बाद बहादुरपुर मोढ के पास फेक दिया। ठेका के बगल में सोए हुए व्यक्ति ने जब इसका विरोध किया तब चोरों ने उसे धमकी दी कि हल्ला किया तो जान से मार दूंगा। डर बस वह चुप हो गया। चोरों ने सामान समेटा और उसे लेकर चले गये। तब पड़ोसी ने दुकानदार को फोन से इसकी सूचना दिया। उमेश राम अपने घर निवसी बहादुरपुर गाव पे सोये थे ताला तोड कर सब समान चोर चुरा लेगये थे। तब उमेश के भाई का लडका मनीष पुत्र पल्टन राम रात मे लगभग 1:00 बजे पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके की जांच की। पान की गोमती में रखी लगभग ₹ 2500 नगद रिचकारी व मोबाइल तथा स्टेबलाइजर व बैटरी सवा 2 लीटर का ठंडा 15 पीस, पान सामग्री को चोर समेट लिया और भाग निकले। जिसकी तहरीर देवगांव कोतवाली में पीड़ित ने दे दिया है।
रिपोर्ट- अंजनी राय
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़