आज़मगढ़।
सगड़ी।
बिलरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगतपुर मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर में एक 19 वर्षीय युवक पैदल जा रहा था कि तभी सामने से आ रहे टाटा सूमों वाहन की चपेट में आ गया जिससें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव निवासी मृत श्याम सुदंर पुत्र लालजी शुक्रवार की दोपहर में किसी कार्य से बाजार कार्य होने के बाद वह वापस घर के लिए आ रहा था कि जैसे ही घर के मोड़ भगतपुर के पास पहुंचा की सामने से आरही सूमो वाहन ने चपेट में ले लिया जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए स्वास्थ केन्द्र ले गये जहा डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक चार भाइयों एक बहन में चौथे नंबर पर था और मजदूरी का कार्य करता था।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़