Breaking News

कार के म्यूजिक सिस्टम में लगी आग पूरी कार स्वाहा।

आगरा।

आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-

आगरा।थाना हरी पर्वत क्षेत्र एम.जी. रोड पर राजा मंडी चौराहे से पहले आगरा कॉलेज खेल मैदान के सामने लाल कलर की इंडिका विस्टा कार सेंट जोन्स चौराहे से राजा मंडी की ओर जा रही थी। इंडिका विस्टा कार में 2 लोग सवार थे। बताया जाता है कि इंडिया विस्टा कर में म्यूजिक सिस्टम चल रहा था और कार सवार दोनों लोग म्यूजिक सुन रहे थे तभी कार के पिछले हिस्से के स्पीकर से अचानक चिंगारी उठी और तार जलने की बदबू आने लगी। कार सवार लोग कुछ समझ पाते और पीछे मुड़कर देखते उससे पहले ही कार के पिछले हिस्से में स्पीकर सिस्टम से उठी चिंगारी में भयंकर आग का रुप ले लिया और इंडिका विस्टा कार धू धू कर जलने लगी। कार के अंदर सवार दोनों लोगों के हाथ पांव फूल गए। देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई। वही मौके पर फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आगरा

और नया पुराने