Breaking News

2 वर्षीय बच्चे को ढूंढने में लगी पुलिस, नही लगा कोई सुराग, परिजन परेशान।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम शेरवां का लगभग दो वर्षीय बालक लापता परिवार के लोग ग्रामीणों एवं पुलिस की सहायता से ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं प्रयास ।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम शेरवां थाना सरायमीर निवासी जावेद अहमद पुत्र परवेज अहमद का लगभग दो वर्षीय लड़का हबीब दिनांक 23 नवम्बर 017 की शाम  पांच बजे के करीब घर के बाहर छः वर्षीय बहन के साथ खेलते खेलते लापता हो गया । लड़के की गायब होने की जब परिवार के लोगों को हुई तो ग्रामीणों को साथ में लेकर पूरी रात इधर-उधर ढूंढने लगे । काफी प्रयास करने के बाद जब लड़का नही मिला तो थाना सरायमीर पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी पुलिस ने उसे तहरीर के अनुसार धारा 363 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लडके की तलाश में जुटे गई । और शंका के आधार पर  लडके की तलाश में घर से सटे एक पोखरी में ग्रामीणों ने  तीन ट्यूबवेल पम्प लगा कर जल सुखा रहे हैं । परिवार के सदस्यों का कहना है कि छोटा सा लड़का दूर नही जा सकता है या तो पोखरी में गिर गया हो या किसी अपराधिक व्यक्ति के हाथ लग गया हो।

रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                आज़मगढ़।

                       

और नया पुराने