मऊ।
मधुबन स्थानीय कस्बा स्थित सिनेमाहाल के समीप सड़क के किनारे शुक्रवार की सायं मरणासन्न हालत में गिरे अंधेड़ को देख लोगों ने पुलिस को जहरखुरानी की सूचना दी। इसकी जानकारी लगते ही थाना के उप निरीक्षक विपिन कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर उसे उपचार के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसके द्वारा बताए गए पता पर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दिया।
कस्बा स्थित सिनेमाहाल के समीप सड़क के किनारे शुक्रवार की सायं साढ़े तीन बजे बेहोशी की हालत में जमीन पर गिरे अंधेड़ को देख लोगों पुलिस को जहरखुरानी की सूचना दे दिया। आनन-फानन में थाने के उप निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने उसको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव भेंजवाया। उसके पास बैग, मोबाइल फोन व 2210 रूपए नगद देख पुलिस जहर खुरानी की घटना से इंकार कर दिया है। उपचार के बाद अंधेड़ की स्थिति सामान्य होने पर वह अपना परिचय प्रमोद तिवारी (45) पुत्र सूर्यनाथ तिवारी निवासी बांसतराव के रूप में बताया। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक शराब के सेवन से वह इस हालत में पहुंच गया था। मामले की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दिया। अस्पताल पहुंचे परिजन उसको घर लेकर चले गए।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ