आज़मगढ़।
गुरुवार को किसान सहकारी चीनी मिल सठियाँव के दूसरे पेराई सत्र का शुभारंभ पूरे विधि-विधान से हवन पूजन मंत्रोच्चार के बीच प्रबंधन तन्त्र व संचालक मंडल दल के सदस्यों ने गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान का माल्यार्पण कर किया गया ।सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे सरदारपुर के कृषक कमला यादव व सुरेश यादव को मिल की ओर से पुरस्कृत किया गया।
सठियांव चीनी मिल के शुभारंभ की तिथि शासन द्वारा निर्धारित की गई थी । जनपद में मुख्य मंत्री योगी का कार्यक्रम तय हो जाने के कारण मिल के सभापति ( जिलाधिकारी ) हवन पूजन में हिस्सा ले कर चले गए ।उनके जाने के पश्चात उप सभापति पराग यादव , प्रधान प्रबंधक बी के अबरोल ने संचालक मंडल के सदस्यों व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में गन्ना किसान का माल्यार्पण किया । मिल गेट के क्रय केंद्र का आचार्य योगेंद्र मिश्रा ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया ।अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत तौल मशीन से वजन कर शुभ मुहूर्त में क्रेन से गन्ना ढोंगे में डालकर ढोंगा पूजन की रस्म अदायगी हुई ।इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक बी के अबरोल ने 10 प्रतिशत चीनी उत्पादकता का और बगास का लक्ष्य 2% रहने का विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम बीते वर्ष से बेहतर प्रदर्शन करेगें । मुख्य गन्ना अधिकारी एस के श्रीवास ने बताया कि वर्तमान समय में जनपद के अंदर गन्ने की क्वॉलिटी में काफी सुधार हुआ है ।नई प्रजाति के गन्ने की प्योरटी 80 % के पास है।जो रिकवरी बढ़ाने में सहायक होगी ।इस अवसर पर डायरेक्टर कैलाश पांडेय, आनंद उपाध्याय, विरेंद्र सिंह, रामअवध यादव, रणधीर सिंह, कौशल कुमार सिंह के साथ मिल के अधिकारीगण में हृदयनरायन पांडेय, माया राम यादव आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़