आज़मगढ़।
सरायमीर।
उत्तर प्रदेश पुलिस की बहादुरी को देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 23 नवम्बर 1952 को प्रदेश की पुलिस को निशानदेही के लिए उनको अपना एक झण्डा दिया था।उसी समय से उत्तर प्रदेश की पुलिस हर वर्ष पुलिस झण्डा दिवस के नाम से देश का राष्ट्रीय झण्डा तिरंगा फहरा कर खुशियां मनाती हैं, इसी क्रम में आज 23 अक्टूबर 017 की सुबह लगभग आठ बजे थानाध्यक्ष सरायमीर राम नरेश यादव ने समस्त थाना स्टाफ के साथ थाना परिसर में राष्ट्रीय तिरंगा फहरा कर पुलिस झण्डा दिवस के रूप में मनाया। उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयां वितरण की गई और थानाध्यक्ष ने पुलिस के सभी सदस्यों की वर्दी और उपस्थित लोगों को पुलिस झण्डे का स्टीकर चस्पा किया।
रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।