मऊ।
रानीपुर (मऊ)- रानीपुर थाना अंतर्गत फतेहपुर निवासी संग्राम राम पुत्र कुहेश राम के कच्चे खपरैल के मकान में बुधवार की रात्रि 2 बजे बिजली के सार्ट सर्किट से आग लग जाने से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया और सुरुवती की में ही संग्राम राम रोड पर आने के लिए विवश हो गया । आग की लपटो में संग्राम राम के घर में रखे रजाई, गद्दा, बिस्टर, चारपाई, बेड़,सिलाई मशीन, गेंहू,चावल, धान और तमाम घरेलू पचासों हजार रुपये का सामान जलकर खाक हो गया । ग्रामीणों की कड़ी मेहनत से आग पर किसी तरह काबू पाया गया लेकिन जब तक आग की लपटों पर काबू ग्रामीण पाये तब तक संग्राम राम का सब कुछ जल कर राख हो गया ।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ