आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर थाना क्षेत्र के कुरीयावां में स्थित मदरसा उलूमुल कुरआन के परिसर जमाते तबलीग का दो दिवसीय इज्तेमा का समापन मौलाना शौकत के दुआ से हुआ। इस पूर्व सुबह फज्रि की नमाज़ के बाद मौलाना नौशाद ने सम्बोधित करते हुए लोग से कहा अल्लाह के ऊपर भरोसा करो और उसके पैग़म्बर के बताए गए रास्ते पर चल कर इबादत करें और हलाल रोजी-रोटी तलाश करें ।मौलाना मन्जरूल इस्लाम ने अपने सम्बोधन में कहा कि हर व्यक्ति को अपने अपने घरों में दीनी शिक्षा देनी उससे घर का माहौल अच्छा रहता है औरतों को गैर मर्दों से पर्दा करना चाहिए । जहाँ नमाज , रोज़ा , आदि इबादत के लिए अल्लाह ने हुक्म दिया है वहीं औरतों को पर्दा का भी हुक्म दिया है । दिल्ली निजामुद्दीन जमात तबलीग मरकज़ के अध्यक्ष मौलाना शौकत साहब ने कहा अल्लाह के रसूल हजरत मोहम्मद ( सल्ल 0 ) ने फरमाया है कि इल्म हासिल करो चाहे उसके लिए चीन की यात्रा ही क्यों न करनी पड़े खासतौर पर दीनी इल्म।आगे उन्होंने कहा कि अल्लाह पर भरोसा करना चाहिए क्योंकि उसके बीना पेड़ का एक भी पत्ता नही हिल सकता इस अपने जरूरतें के लिए रो रो कर खुदा से दुआ करनी चाहिए।और हलाल और हराम चीजों की जानकारी के लिए ओलमा से संपर्क करना चाहिए। उसके बाद मौलाना शौकत साहब रो रो कर इज्तेमा उपस्थित , व उस कार्य किसी प्रकार से हिस्सा लेने वाले व्यक्ति , देश दुनिया के सभी मनुष्य के भलाई के लिए और देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।इस कार्य में लगभग पांच जोड़ों का इस्लाम के सुन्नत तरीके से विवाह कराया गया । इस पर नौ जनपद के लगभग पच्चीस हजार लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।