फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद से कश्मीर सिंह की रिपोर्ट-
नार्मल डिलीवरी केस को बता कर दिया था आगरा रैफर
कुछ दूरी पर ही हो गया था बच्चा-आगरा में सारी जाँचे आई थीं ठीक।
महिला चिकित्सक पर अब पति ने लगाई कार्यवाही की गुहार।
फ़िरोज़ाबाद-जिस तरह से जिला महिला अस्पताल में लापरवाहियां की जाती हैं और नार्मल केसेज को गंभीर बनाकर आगरा रैफर कर दिया जाता है। उससे कई मरीजो को इसका खामियाजा वेवजह भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। जिसके अनुसार थाना उत्तर क्षेत्र अम्बेडकर पार्क सैलई निवासी अशोक कुमार की पत्नी राजकुमारी को वह खुद आशा ज्योति के साथ एक नवम्बर 2017 की शाम को सवा सात बजे जिला महिला अस्पताल लाया था। यहाँ महिला चिकित्सक ने बिना जांच किये खून की कमी बताकर आगरा रैफर कर दिया। आगरा ले जाने के दौरान महिला अस्पताल से 200 मीटर की दूरी पर बच्चा हो गया। इसके बाद भी भर्ती करने को कहा तब भी भर्ती नहीं किया। फिर आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूत रोग विभाग में भर्ती कराया। वहाँ जांच के दौरान जच्चा का एचबी 13.2 और सारी जाँचे सही निकलीं। दो नवम्बर को सकुशल छुट्टी कर दी गयी। अब महिला के पति अशोक कुमार ने उस महिला चिकित्सक जिसने आगरा रैफर किया था पर कार्यवाही की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग, डीएम कार्यालय, सीएमओ को शिकायती पत्र दिया है। उसका कहना है ऐसे न जाने कितने मरीज गुमराह होकर उस महिला चिकित्सक की लापरवाही का खामियाजा भुगतते होंगे। उस पर कार्यवाही होनी चाहिए। बीते दिन अशोक और उसकी बहन सरोज ने डीएलए कार्यालय पर अपनी यह पीड़ा व्यक्त की। वहीं महिला सीएमएस डॉ साधना राठौर ने कहा जांच कमेटी गठित की है जिसमें डॉ लाल कुमार एवं डॉ एलके गुप्ता जांच कर रहे हैं। इनके बयान भी हुए हैं जो भी जांच में सामने आयेगा उसके आधार पर कार्यवाही होगी। वही डीएम नेहा शर्मा ने मामले को संज्ञान में लिया है।
रिपोर्ट – ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़