Breaking News

सीसीटीवी कैमरों से लैश होगा नगर पंचायत जीयनपुर।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए हो रहा वीआईपी शुलभ शौचालयों का निर्माण।

नगर पंचायत जीयनपुर में बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे मकानों के निर्माण पर नोटिस जारी।

नगर की समस्याओं से अवगत कराती रहे जनता, निस्तारण के लिए सदैव हूँ तत्पर: हरिशंकर यादव (चेयरमैन)

जीयनपुर: वर्षों से विकास की बाट जोह रहे नगर पंचायत जीयनपुर के शायद अब भाग्य ही खुल गए हों, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने पूरे नगर पंचायत को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के लिए पहल कर दी है। आये दिन नगर पंचायत में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए, शायद यह एक अहम कदम हो। नगर पंचायत चेयरमैन हरिशंकर यादव ने एक अनौपचारिक मुलाकात में बताया कि- पूरे नगर पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति के लिए VIP सुलभ शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, नगर में साफ सफाई के साथ 40 जगहों पर महिलाओं पुरुषों के लिए मूत्रालय का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा, जाम के झाम से मुक्ति के लिए सब्जी मंडी का निर्माण कार्य चल रहा है, गांधी पार्क में इंटरलॉकिंग कराई जाएगी, कोइरिया पोखरे के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।
हरिशंकर यादव ने नगरवासियों से यह अपील की है कि- नगर को खुले में शौच से मुक्ति दिलाये, उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास शौचालय नहीं है तो वह नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क कर फार्म भरकर पैसा ले ले और शौचालय का निर्माण कराए, मेरा लक्ष्य खुले से नगर पंचायत जीयनपुर को मुक्त दिलाना है, जिसमें जनता के सहयोग का आकांक्षी हूं।
चेयरमैन ने एक नोटिस जारी करते हुए उन निर्माणाधीन मकानों के निर्माण पर रोक लगा दी है, जो बिना नगर पंचायत द्वारा मानचित्र स्वीकृत कराए ही निर्माण कराए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि: नगर पंचायत में चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति हो उसको गलत कार्य नहीं करने दिया जाएगा, जनता से अपील है कि मुझसे आकर नगर की समस्याओं को बताये, मैं निस्तारण के लिए सदैव तत्पर हूँ ।

रिपोर्ट- वीर सिंह

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़।

और नया पुराने