आज़मगढ़।
सगड़ी।
अर्थशास्त्र से मौलाना आजाद के प्रधानाचार्य को मिली उपाधि।
परिवार और कालेज परिवार ने बुके देकर किया सम्मानित।
सगड़ी/आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मोहम्मद शाहेदीन को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से अर्थशास्त्र विषय में शोध करने पर पीएचडी की उपाधि मिलने पर कॉलेज परिवार एवं परिवार के लोगों ने बुके देकर प्रधानाचार्य को स्वागत किया व खुशियां मनाई ।
उन्होंने अर्थशास्त्र विषय में उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के कृषि मजदूरों की सामाजिक एवं आर्थिक दशा का विश्लेषणात्मक अध्ययन पर शोध किया, जिसमें गोरखपुर जनपद पर आधारित एक विशेष अध्ययन पर लालबहादुर शास्त्री पीजी कालेज मुगलसराय जनपद चंदौली के अर्थशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष डाक्टर शिवशंकर सिंह के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि पूरी की। जिस पर उन्हें पीएचडी की उपाधि सोमवार को प्राप्त हुई, उपाधि मिलने के बाद उनके गांव रौजा सैफनपट्टी एवं विद्यालय मौलाना आजाद इण्टर कालेज अंजानशहीद में विद्यालय परिवार ने मिठाइयां खिलाई एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबन्धक मिर्ज़ा आरिफ बेग, मिर्जा अनवर बेग, फरीद आलम, सुफियान अहमद, नसरीन सहित अन्य विद्यालय परिवार ने बधाई दी।
रिपोर्ट: वीर सिंह
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: 9582008479
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।