Breaking News

अराजकतत्वों ने तोड़ी डीह प्रतिमा, चाहरदीवारी के अंदर किया शौच।


आज़मगढ़।

मौके पर पहुंची पुलिस बनवायीं मूर्ति, कार्यवाही का आश्वासन।

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पारीपट्टी गावँ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं दोनों समुदायों को आपस में लड़ाने के उद्देश्य से अराजकतत्वों ने गावँ के पश्चिमी छोर पर स्थित डीह की प्रतिमा को बीती रात छतिग्रस्त कर दिया, इतना ही नहीं बल्कि चाहरदीवारी के भीतर शौच कर दिया, जिससे गावँ में स्थिति तनावपूर्ण बन गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी गई, सूचना मिलने के कूछ देर बाद ही मौके पर डायल 100, जीयनपुर कोतवाली, सीओ सगड़ी पहुंच गए, और पूछताछ शुरू कर जांच में लग गए, मौके का निरीक्षण कर तत्काल मूर्ति को बनवाया गया, पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट- वीर सिंह

विज्ञापन देनें के लिए संपर्क करें: 9582008479

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़। 

और नया पुराने