आज़मगढ़।
सगड़ी।
आजमगढ़।सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत अजमतगढ़ विकासखंड के ग्राम बैरीडाढ़ में कृषक गोष्ठी फील्ड का आयोजन शनिवार को हुआ ।जिसमें उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉक्टर पंकज सिंह द्वारा अनुसूचित कृषकों के आय में वृद्धि के विभिन्न उपाय यथा जैविक खेती को अपनाना फसल अवशेष प्रबंधन वर्मी कंपोस्ट के उपयोग को बढ़ावा तथा कृषि विभाग द्वारा अनुदान का मदवार चर्चा किया गया ।कृषकों को मृदा की जांच हेतु प्रेरित किया गया ।जांच के परिणाम स्वरुप आने वाले मात्रा के अनुरूप उर्वरक प्रयोग की सलाह दी गई ।उक्त अवसर पर सचिव बीटीटी द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए कृषकों को प्रेरित किया गया ।ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर हेमंत सिंह द्वारा गेहूं सरसो चना में सिंचाई प्रबंधन तथा लगने वाले कीट रोग व्याधियों पर चर्चा की गई ।इस अवसर पर सहायक टेक्नोलॉजी मैनेजर कृष्ण कुमार सिंह आत्मा योजना की विशेषताओं पर चर्चा की गई गोष्ठी का संचालन प्राविधिक सहायक योगेश लालद्वारा किया गया । बैरीडार के प्रधान प्रतिनिधि द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समापन किया गया ।इस अवसर पर विजय, वीरेंद्र ,फागु, कवलधारी आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रिपोर्ट- वीर सिंह
विज्ञापन देनें के लिए संपर्क करें: 9582008479
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़।