Breaking News

जाम में फंसे बसपा नेता ने की पुलिस से हाथापाई, वाहन सहित नेता हिरासत में।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

जीयनपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के चौक पर अभी एक युवक की दर्दनाक मौत जाम में फंसे होने की वजह से हुई थी कि उसके चार दिन बाद ही  बसपा का एक  मंडलीय नेता पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई में उलझ गया। नेता जी ने पुलिसकर्मियों पर हाथ भी चला दिया जिसकी वजह से आक्रोशित पुलिसकर्मियों ने उन्हें मय गाड़ी हिरासत में ले लिया।
जीयनपुर चौक पर आए दिन लगने वाले जाम की वजह से राहगीरों के साथ आमजनों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण और चौड़ीकरण न होने की वजह से आए दिन जीयनपुर में भीषण जाम लगता है, जिसकी वजह से लोगों की जान माल का संकट बना रहता है, चार दिन पूर्व एक युवक की जान जाम की भेंट चढ़ गई। रविवार को एक बार फिर जीयनपुर मुख्य चौक पर जाम लगा हुआ था, कोतवाली के सिपाही जाम खुलवाने के प्रयास में घंटों से मेहनत कर रहे थे, कि बहुजन समाज पार्टी के मऊ जनपद के जिला महासचिव चंद्रशेखर अपने परिवार के साथ बोलेरो गाड़ी से जिसका नंबर यूपी 54 Q 7747 आ धमका, जाम लगा हुआ था मौके पर तैनात सिपाही ने गाड़ी को साइड लगाने के लिए कहा जिससे कि आजमगढ़- गोरखपुर राज मार्ग का जाम खुल सके और गाड़ियों का आवागमन सुचारू हो सके।  बसपा नेता चंद्रशेखर पुत्र शंकर प्रसाद निवासी घोसी सिपाही से गाली- गलौज करते हुए उलझ गया और उस पर पैर चला दिया। जनता की सेवा में लगे सिपाही उस नेता की इस हरकत से आक्रोशित हो गए और उसे थाने चलने के लिए कहा जिस पर नेता जी और भी आक्रोशित हो गये। गाड़ियों में बैठे उनके समर्थक और परिजन सिपाहियों पर टूट पड़े तभी मौके पर थाने की पुलिस पहुंच गई और नेता जी को मय गाड़ी हिरासत में ले लिया। देर शाम तक बहुजन समाज पार्टी के कई नेता उसे जेल से निकालने का प्रयास करते रहे। पुलिस वालों का कहना था कि- हम जनता की सेवा में लगे हैं, और जनता के प्रतिनिधि बनने वाले लोग पुलिसकर्मियों से इसी तरीके से उलझेंगे आखिर जनता की सेवा किस तरह से होगी ? जीयनपुर चौक अतिक्रमण का शिकार है , इसका चौड़ीकरण राजनीतिक दबाव में रुका हुआ है, अगर यही आलम रहा तो जीयनपुर चौक न जाने कितनी घटनाओं का गवाह बनेगा, और कितने लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा

रिपोर्ट- वीर सिंह

विज्ञापन देनें के लिए संपर्क करें:  9582008479

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़। 

और नया पुराने