Breaking News

संदिग्ध हाल में टेम्पो में लगी आग , जलकर खाक।

आज़मगढ़।

लालगंज। लालगंज विकास खण्ड के बसही गांव में शनिवार को रात के पौने ग्यारह बजे के आस पास फोर व्हीलर टेम्पो में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। वह पूरी तरह जलकर जर कर भसम हो गया। देवगांव कोतवाली के बसही निवासी हैदर अली पुत्र  नाजमुद्दीन के घर के समीप यह फोर व्हीलर टेम्पो संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की देर रात ग्यारह बजे के आसपास अचानक जलने लगा। जब लोगों ने देखा कि यह जल रहा था तो लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी और इसके साथ आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। जब तक फायर ब्रिगेड वहां पहुंचता और गांव के लोग आग पर काबू पाते फोर व्हीलर टेम्पो पूरी तरह जलकर राख हो गया  था।

रिपोर्ट- अंजनी राय
   
www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़
                

और नया पुराने