आज़मगढ़।
सगड़ी।
जीयनपुर। सगड़ी तहसील के पास जमीन अलीपुर में आर पी शिक्षण संस्थान पर सोमवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजा कर उनसे बच्चों ने आशीष मांगा, कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर प्रबंधक टी पी श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बच्चों ने मां की वंदना कर अपने लिएज्ञान और बुद्धि मांगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर लोगों का मन मोह लिया प्रबंधक टीपी श्रीवास्तव ने बताया कि- सरस्वती पूजा पंचमी के दिन करके हम प्रकृति से एक नई ऊर्जा प्राप्त करते हैं, जिससे मानव जीवन में नई चेतना का संचार होता हैं, इस अवसर पर हेडमास्टर श्री मती इंद्रावती देवी, हिना, रंजना और विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- वीर सिंह
विज्ञापन देनें के लिए संपर्क करें: 9582008479
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़।