Breaking News

त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक।

मऊ।

 कवरेज डेस्क: रानीपुर।स्थानीय थाना परिसर में आगामी  त्योहार शकुशल सम्पन कराने के मद्देनजर गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक  तहसीलदार नरेंद्र यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।बैठक में क्षेत्र के काफी संख्या में दोनों समुदाय के सम्भ्रांत लोगो ने भाग लिया।पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए तहसीलदार नरेंद्र यादव ने सभी को आगामी त्योहार शांतिपूर्ण आपसी सौहार्द के साथ मिल जुलकर मनाने की अपील की लोगो से किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दे।

कही भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं।थाना अध्यक्ष भगत सिंह यादव ने कहा कि त्योहार को शकुशल सम्पन कराने के लिए प्रशाशन कटिबद्ध है।इस अवसर पर एसआई रुस्तम खा, सीताराम यादव का0 विनोद सिंह,का0 मनोज सिंह,सूर्यभान यादव,बृजेश चौहान,रामविलास चौहान,कमलेश पासवान,शब्बीर अहमद,रविन्द्र यादव,सफी अहमद,अब्दुल हफीज, दामोदर यादव,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिर्पोट: यशपाल

और नया पुराने