Breaking News

शांति समिति की बैठक सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर रविवार को आगामी त्योहारों को देखते हुए कोतवाली परिषर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के सभ्रांत लोग उपस्तिथित हुए और सांवन में कावरियों द्वारा जलाभिषेक की समस्याओ के बारे में जानकारी ली।

सभी ने अपने विचार रखे ।कोतवाल देवानन्द ने कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।जिससे समस्या का निदान किया जा सके।वही प्रधान राम शरीख यादव ने अबतक पूरे कोतवाली क्षेत्र में जो भी त्योहार आये उसे सौहार्द पूर्वक मनाया गया है। वही कही भी साम्प्रदायिक विवाद नही उतपन्न हुआ है। सभी शिवालयों,मन्दिरो सरोवरों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। खास कर  सड़को पर विशेष नजर रखी जायेगी।आदि बातो पर विचार किया गया। यही नही सभी से सहयोग की अपील की गई। इस दौरान श्रीनाथ यादव,राम शरीख यादव,सुनील कुमार,राम आधार कनौजिया, मोनू सिंह,राममिलन,अशहद खान,गुलाम मोहम्मद रिजवी,ज्ञानेन्द्र मिश्रा, पीयूष कुमार,अमरेश कुमार,लालू सोनकर,उमेश कुमार,रामप्रसाद बिन्द, मनोज कुमार,आदि रहे।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने