Breaking News

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण दिया निर्देश ।

आज़मगढ़।

कटान क्षेत्रों व नाविकों का तुरंत पैसा भुगतान के साथ रेन कट को तुरंत ठीक कराने का दिया आदेश।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने  महाराजगंज से उल्टहवा गेज, बाढ़ चौकी शिवपुर, बाढ़ चौकी कुड़ही , बाढ़ चौकी सहदेव गंज ,बाढ़ चौकी हैदराबाद ,बाढ़ चौकी देवरा इस्माइलपुर, बाढ़ चौकी खरै लिया, बाढ़ चौकी हाजीपुर ,बाढ़ चौकी गांगेपुर , बदरहुआ गेज ,डिघिया गेज का दौरा किया। बाढ़ चौकियों पर लोगों की समस्याएं सुनी व अधिकारियों कर्मचारियों को देवारा वासियों की समस्या का निदान के लिए निर्देश दिया। बंधे में रेगुलेटर,  रैन कट आदि का निरीक्षण किए। बंदे में हुए  रैन कट को 3 दिन के अंदर मिट्टी डालकर ठीक करने को कहा। बंधे के किनारे-किनारे ग्राम प्रधानों को पेड़ लगाने के लि ए कहा जिससे बंधा सुरक्षित रह सके हैं। खरैँलिया ढाला पर कुछ नाविक जगड़ी, भोला,  श्याम बुझ ,बेचू,  रामबचन,आदि नाविकों ने पिछली साल का नाव का  पैसा ना मिलने की बात कही। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सगड़ी को 15 दिन के अंदर नाव का पैसा दिलाने की बात कही।

नदी से कट रही जमीनों का आकलन कर लेखपालों को निर्देशित किया कि तहसील को अवगत कराएं व फसल का नुकसान भी आकलन कर तहसील पर ।जिससे किसानों का नुकसान का पैसा दिया जा सके। तिलोकी के पुरावा में हो रही कटान पर कहा कि लोग वहां से सुरक्षित स्थान पर जाकर बस जाएं वह उनको जमीन आदि मुहैया करा दी गई है नदी के किनारे लोग ना बसें क्योंकि हर वर्ष नदी कटान कर रही है

 विश्व दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बी के सिंह ,एडीएम वित्त वीके गुप्ता ,तहसीलदार सगड़ी, जिला पूर्ति अधिकारी आजमगढ़ ,बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ ,आदि लोग रहे।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने