Breaking News

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र का उद्घाटन।

आज़मगढ़।

लालगंज आजमगढ  स्थानीय विकासखंड के देवगांव बाजार मे रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र का अंजुमन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तरुण सोनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया इसके बाद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्माकुमारी बहनों भाइयों द्वारा परमात्मा के आदेशानुसार उनके शुभ संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य के बारे मे  विस्तार से चर्चा की गई और झंडारोहण भी किया गया।

 ब्रम्हाकुमारी जी सरिता ने भाइयों बहनों को संबोधित करते हुए बताया कि परमात्मा सुखकर्ता विश्व की सभी सुखी दुखी आत्माओं के दुखों से मुक्त करते हुए मानव जीवन के अंदर वास करते हैं तथा ब्रह्म लोक ले जाने आए परमात्मा ज्ञान के सागर को मनुष्य के अंदर भरने की कोशिश तो करते हैं लेकिन मनुष्य उस सकारात्मक सोच की वजह नकारात्मक रास्ते की तरफ निकल पड़ता है इसलिए हम सभी लोग परमात्मा के बारे में समझे और उन के बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़ें कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मुनीम यादव पुष्पा ब्रम्हाकुमारी लक्ष्मी घनश्याम राजू यादव प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अंजनी राय

और नया पुराने