सगड़ी। निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से सभी को दी गयी जागरुकताकर जानकारी। अजमतगढ़,आजमगढ़।तहसील क्षेत्र के महाराज इंटर कॉलेज में शनिवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक से लेकर स्नातक तक के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।निबंध का विषय स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और पॉलिथीन का दुष्प्रभाव रहा। इसमें स्नातक से खुशबू मौर्या ,हेमलता यादव और शैलेश सिंह को प्रथम ,द्वितीय, तृतीय ।हाई स्कूल से खुशबू, विकास ,चंद्रपति ,को प्रथम, द्वितीय, तृतीय। इंटरमीडिएट से श्वेता मिश्रा, रितु गौड़ और स्मिता को प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय। प्राथमिक में रीना ,तनु पांडे और रिंकी कुमारी को प्रथम, द्वितीय, तृतीय ।उच्च प्राथमिक से सत्य लाल ,अभिषेक और गोलू कुमार को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिला।सभी को पुरस्कार वितरण किया गया ।
इसमें महाराजगंज इंटर कॉलेज के प्राचार्य ,खंड शिक्षा अधिकारी महाराजगंज एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।साथ ही सभी छात्र एवं छात्राओं को पॉलिथीन के नुकसान के बारे में बतायें गये। अपने घर, देश को स्वच्छ बनाए रखने से संबंधित जानकारी भी दी गई।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पालिथीन समूचे सजीव प्रणियों के हर दृष्टि से खतरनाक है।
जलाने पर विषैली गैस निकलती है।अपघटन कई सौ वर्ष तक नहीं होता।घर से होते हुए खेतों तक पहुँच रही है।ऐसे में इस पर पूर्ण प्रतिबंध आवश्यक है।ऐसे में सभी को जागरुक करना नितांत आवश्यक है।इसके दुष्प्रभाव से मनुष्य को बचना होगा।इसका इस्तेमाल एवं बिक्री न करके कानूनी कार्यवाई से भी बचें।सरकार के मंशा अनुसार इसपर रोक जरुरी है।
इस अवसर पर महाराज इंटर कॉलेज से सुनील, प्रमोद ,नरेंद्र देव ,लालता, शिव पूजन ,महेंद्र, रामनारायण, वीरेंद्र ,शैलेंद्र, दिवाकर ,आदि अध्यापक मौजूद रहे।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव