Breaking News

देवगांव व्यापार मंडल का चुनाव सम्पन्न, राजकुमार जायसवाल विजयी।

आज़मगढ़।

लालगंज/आजमगढ़। देवगांव उद्योग व्यापार मंडल संघ का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर कुल 750 मतदाताओं में से 584 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 295 मत पाकर राजकुमार जायसवाल उर्फ टिपिन जायसवाल विजयी रहे। 

जबकि उपविजेता अशोक प्रजापति को कुल 251 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी अविनाश साहू को कुल 30 मत प्राप्त हुए जबकि 8 मत रिजेक्ट घोषित किए गए। सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी तथा सवेरे से ही होमगार्ड व पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे। त्रिमुहानी स्थित मतदान केंद्र पर पूरी तरह स्थानीय कोतवाली प्रभारी भी नजर गड़ाए हुए थे तथा अबरार खान आदि मौके पर डटे रहे। बाजार वासियों में काफी उत्सुकता नजर आई तथा बारिश में भीग कर भी मतदाता वोट देने पहुंचे।

 उल्लेखनीय है कि पूर्व अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुए पद की पूर्व में ही चुनावी घोषणा कर दी गई थी जिसमें स्थानीय दुकानदारों ने उत्साह पूर्वक मतदान किया तथा अपना नया अध्यक्ष 3 वर्षों के लिए राजकुमार जायसवाल उर्फ टिपिन जायसवाल को चुना। जीतोपरांत सभी प्रत्याशियों ने एक दूसरे से हाथ मिला कर अभिवादन किया तथा नए अध्यक्ष को गले लगा कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मनीराम गुप्त, धीरेंद्र कुमार जायसवाल, मकसूद आजमी, शाह आजम, विद्युत प्रकाश चौरसिया,प्रधान पति  ओम प्रकाश चौरसिया, गोरख साहू, मुन्ना जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, काजू प्रधान, मुन्ना सिंह प्रधान, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल  सपा नेता सफीक अहम्मद ने बजार वासियो   शुभकामना दी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अंजनी राय

और नया पुराने