सगड़ी।
उपजिलाधिकारी सगड़ी को जांच की मांग का सौंपा ज्ञापन
जांच नही हुई तो देगे सामुहिक त्याग पत्र
सगड़ी/आजमगढ ।
तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में हुए लाखो के घोटालों का आरोप लगाते हुए एवं 28 जुलाई को बैठक कर सभासदों के फर्जी हस्ताक्षर बनाने की जांच का आरोप लगाकर।08 सभासदों ने उप जिलाधिकारी सगड़ी को मंगलवार को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि नगर पंचायत में पूर्व में हुए लाखों रुपए के घोटालों की जांच कराकर कार्रवाई की जाए ।अन्यथा हम सभासद सब सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे देंगे।
वही दूसरी तरफ नगर पंचायत में वर्तमान के महीने पहले लाखों रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए रमेश चतुर्वेदी सभासद मुकुंद नगर के नेतृत्व में 8 सभासदों द्वारा उप जिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन देकर मांग की गई कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने बिना टेंडर आदि के लाखों रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया और कहा कि उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन द्वारा जांच की जा रही थी पर उनके स्थानांतरण के बाद पूरी जांच ठप पड़ी है यदि जांच कर हुए घोटालों की कार्यवाही नहीं की गई तो हम सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे देंगे ।जिस पर उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि घोटालों के आरोपो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।पर आप लोग बैठक में उपस्थित थे जो फर्जी हस्ताक्षर का आधार बेबुनियाद है ।जिस पर सभासद चुप हो गए।जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर ने कहा कि सभासदों का आरोप बेबुनियाद है मुझे ब्लैक मेल किया जा रहा है वह भी रणनैतिक साजिस रची जा रही है मैं विकास कर रहा हु ।जिससे विरोधी घबड़ा गए है मैं खुद चाह रहा हु की जांच हो जाय जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।इस दौरान रमेश चतुर्वेदी,हसनैन,गुलाबी देवी, गीता, रमेश साहनी,सुरेश निसाद,बुढ़िया सन्ध्या आदि रहे।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव