सगड़ी,आजमगढ़।
उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर बाढ़ पीड़ीतों में मंगलवार को आवश्यक सामानों का वितरण किया गया।देवारांचल के सेमरी गांव में नायब तहसीलदार इंद्रमणि तिवारी ,पूर्ति निरीक्षक रवि ,लेखपाल ,राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में सभी 37 परिवारों को खाद्यान सामग्री, राहत पैकेज और छत पर डालने के लिए प्लास्टिक का तिरपाल वितरित किया गया ।
प्रतिदिन उप जिलाधिकारी स्वयं दौड़कर बाढ़ पीड़ित लोगों की सूचना व हाल चाल लेते रहते हैं ।अपने मातहतों को बराबर निर्देश दे रहे हैं कि किसी भी छोटी-छोटी घटनाओं या बातों को मुझ तक पहुंचाया जाए। साथ ही पूर्ति निरीक्षक, ग्राम प्रधान व अन्य लोगों को निर्देश दे रहे हैं कि किसी प्रकार की समस्या बाढ़ पीड़ितों के सामने न आने पाए। उनको हर संभव मदद दिया जाए। चाहे वह राशन हो, स्वास्थ्य हो यह आने जाने का नाव आदि उपलब्ध कराना हो । वैसे देवारा क्षेत्र में लगातार पानी बना हुआ है। ऐसे में तहसील प्रशासन का भरपूर सहयोग बाढ़ पीड़ित को मिल रहा है ।जिसके लिए जगह-जगह सभी विभागों के कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर निगाह रखी जा रही है ।किसी भी घटना से निपटने के लिए युवा उप जिलाधिकारी ने कमर कस रखी है ।देवारा वासी भी ऐसे अधिकारी को पाकर काफी अपने दुखों के प्रति आश्वस्त हैं कि उप जिलाधिकारी हम लोगों के सुख-दुख में लगातार सहभागी बने हुए हैं ।विदित हो कि गत दिनों रास्ता ना होने के बावजूद भी जान जोखिम में डालकर उप जिलाधिकारी बाढ में और नदी के एकदम किनारे तक पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था ,एवं आवश्यक सुविधाएं देने के लिए सक्त निर्देश दिया था।
रिपोर्ट: मनोज