इलाज के दौरान अधेड़ व्यक्ति की मौत से परिवार में मचा कोहराम।
सगड़ी ।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में जीयनपुर कस्बे के निवासी बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज के दौरान आज गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार रूपचंद पुत्र संत प्रसाद उम्र 45 साल आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सड़क पार करते समय धीमी गति बाइक से धक्का लग गया जिससे सर में सड़क पर गिरने से गंभीर चोट आई जिस के उपरांत कस्बेवासियों द्वारा इलाज हेतु आजमगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रेफर वाराणसी हेतु कर दिया गया वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। घायल व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर थी जिसकी इलाज के दौरान सुबह 11:00 बजे तक मौत हो गई ।
रूपचंद अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था जो जीयनपुर चौक पर किराने की दुकान चलाकर अपने परिवार की आजीविका चलाने का कार्य करता था उसके पास दो पुत्री व एक पुत्र हैं पुत्री सोनम उम्र 19 साल अमीषा उम्र 12 साल गुनगुन उम्र 8 साल वही परिवार में उसकी माता यशोदा व पत्नी प्रमीला का रो-रो कर बुरा हाल था ।
रूपचंद अपने परिवार के भरण पोषण हेतु इकलौता कमाऊ सदस्य था जिसकी मृत्यु से परिवार सदमे में है।
वहीं जीयनपुर पुलिस ने बाइक सहित चालक सोनू राय उर्फ अश्वनी राय पुत्र सुभाष राय निवासी नुआंव थाना गोला जनपद गोरखपुर को पकड़ कर धारा 279, 337, 338 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी