आज़मगढ़।
सगड़ी।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद,जीयनपुर, अजमतगढ़, बाजारों में रेलवे बोर्ड के द्वारा मिर्जा राशिद बेग प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने दोपहर बाद लगभग 03 बजे रेलवे आदि के टिकट बनाने वालों की दुकानों पर छापा मारकर जीयनपुर बाजार में अंकुर पीसीओ के संचालक सतीश सिंह पटेल निवासी जमसर को उठा लिया और दुकान से एक लैपटॉप दो मोबाइल भी बरामद किया जैसे ही उनको रेलवे पुलिस द्वारा उठाये जाने की सूचना अन्य बाजारों और संचालको को लगी हड़कम्प मच गया।और आस पास की बाजारों सहित जीयनपुर में जनसेवा केंद्रों,लोकबाड़ी केंद्रों और कम्प्यूटर की दुकानों के सटर गिर गये और संचालक दुकानों में ताला लगाकर फरार हो गये।
मिर्जा राशिद बेन बताया कि बाजारों में अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के ई टिकट लोगों से ज्यादा शुल्क लेकर बनाया जाता है जिस पर ही टिकट बनाने वालों के विरुद्ध रेलवे बोर्ड द्वारा अभियान चलाया जा रहा है
छापेमारी से अजमतगढ़,अंजानशहीद,जीयनपुर,लाटघाट आदि बाजारों में छापेमारी से हड़कम्प मच गया।छापेमारी की सूचना आग की तरह फैली जिससे आस पास के बाजारों की दुकानों के सटर गिर गए और ताला बंद कर फरार हो गए।जीयनपुर पुलिस ने छापेमारी की किसी भी सूचना की जानकारी नही होने की बात कही।जिसकी चर्चा बाजारों में जोरो से की जाने लगी।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी