Breaking News

अवैध रुप से भंडारित मोरंग बालू पर एसडीएम सगड़ी का छापा, कार्यवाही के दिए निर्देश।

आज़मगढ़।

सगड़ी,आजमगढ़। उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कप्तानगंज में बगैर लाइसेंस के चल रहे अड्डी पर भंडारित मोरंग बालू के मालिक के खिलाफ छापा मारकर कार्यवाही के निर्देश दिए, जिससे अवैध बालू संचालको में हड़कंप मच गया। विदित हो कि तहसील सगड़ी क्षेत्र के कप्तानगंज थानान्तर्गत  कप्तानगंज गाँव के पास श्रवण गुप्ता पुत्र नरोत्तम गुप्ता के यहां अवैध रूप से लगभग 20 ट्रक मोरंग बालू बगैर लाइसेंस के अवैध रूप से भंडारित पाया गया। 

वहां पर दो ट्रक और एक ट्रैक्टर मौजूद मिला। सूचना पर उपजिलाधिकारी ने मातहतों के साथ छापेमारी की। उनके साथ अरविंद सिंह,तहसीलदार सगड़ी ,इन्द्रमणि तिवारी नायब तहसीलदार सगड़ी ,थानाध्यक्ष कप्तानगंज मय पुलिस बल के साथ पहुंच कर अवैध रूप से भंडारित मोरंग और गाड़ियों को सील कर दिया गया ।खनन निरीक्षक को निर्देश दिया कि इस पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही करें।

रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव


और नया पुराने