Breaking News

क्यामपुर गांव में स्थित शिवमन्दिर मे हुई प्रेमी युगल की शादी।

मऊ।

मऊ/मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत क्यामपुर में स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल की शादी कराई गई। दोनों परिवारों के आपसी सहमति से दोनों एक दूसरे के लिए जीवन भर के लिऐ हाथ थाम लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्रीता पुत्री ओम प्रकाश निवासी भदेसरा तथा सोविन्द्र पुत्र महेन्द्र प्रसाद निवासी सलेमपुर के रहने वाले है।

व मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत क्यामपुर मे रात्री को घुमते समय देख दोनो को ग्रामिणो ने पकड लिया ।इसी बीच ग्राम प्रधान वहां आ पहुचे व ग्राम प्रधान ने दोनो को रात मे कीसी घर मे रखवाया।तथा सुबह होने पर दोनो के मां बाप परिवार वालो को बुलाकर दोनो परिवार के रजा मन्दी से व ग्राम प्रधान दमोदर यादव के प्रयास से हजारों की संख्या मे जुटे लोगो के बीच दोनो की शादी समारोह का कार्यक्रम गांव मे स्थित शिव मंन्दिर मे सम्पन्न हुई दोनो परिवार के लोग खुशी खुशी घर गये।

रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र तिवारी

और नया पुराने