सरायमीर थाना क्षेत्र के कस्बा सरायमीर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 70 किलो गौ मांस व बिक्री के अन्य सामग्रियों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांदि 10 अगस्त 018 समय पांच बजे शाम को सरायमीर थाना के एसआई अखिलेश पान्डेय व एसआई राजीव कुमार यादव हमराहियों के साथ कस्बा सरायमीर में शांति व्यवस्था हेतु भ्रमण कर रहे थे उसी मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा के रौजा अली अशकान मोहल्ला में अबुशाद पुत्र निसार के घर गाय कट रही है। सूचना पाकर पुलिस ने मुखबिर के निशानदेही पर एक मकान के अन्दर गई तो देखा कि एक व्यक्ति लोहे के चाकू से गाय मांस का टुकड़ा रहा था और दूसरा व्यक्ति पाॅलिथीन में रखा रहा था पुलिस ने दोनों व्यक्तियों समेत 70 किलो गौ मांस, दो चाकू व बिक्री के काम आने वाली अन्य सामग्रियों के साथ थाना में लाकर पूछा तो एक व्यक्ति ने नाम व पता उपर्युक्त बताया दूसरा ने इरशाद पुत्र शौकत मोहल्ला नई बाजार कस्बा सरायमीर बताया । पुलिस ने दोनों को अपराध संख्या 136/018 धारा 3/5/8 गोबध अधिनियम व 4/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा ।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर