आज़मगढ़।
सगड़ी
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत मधनापार गांव में स्थित प्राइमरी पाठशाला के प्रांगण में 15 अगस्त के पावन पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने जनता से अपील किया कि आप लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और पर्यावरण को शुद्ध बनाएं कम से कम एक एक पेड़ अपने दरवाजे पर या घर के आंगन में लगाएं जिससे वह वृक्ष आपके आने वाली कई संतानों को ऑक्सीजन ईंधन छाया और पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराएगा उन्होंने कहा कि; आजमगढ़ जिले को मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 1100000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है और यह लक्ष्य मैं आप लोगों के सहयोग से ही प्राप्त कर सकता हूं ,
अगर आप लोग एक एक वृक्ष अपने दरवाजे के सामने लगाएंगे तो न जाने कई लाख वृक्ष लग जाएंगे क्योंकि आजमगढ़ की आबादी लगभग 5500000 है उन्होंने स्वच्छता मिशन के तहत बोलते हुए जनता से अपील किया कि आप लोग खुले में शौच ना करें और अपने घर में कम से कम एक सुलभ शौचालय बनवाएं तथा पॉलिथीन का प्रयोग ना करें घर के कूड़े कचरे को एकत्रित करके कूड़ेदान में फेंक दें और इसके अलावा उन्होंने कुल्हड़ में पानी पीने के बाद उन पर प्रभावित होते हुए गांव के कुम्हारों को बुलवाया
और ग्राम प्रधान से कहा कि इनको मिटटी उपलब्ध कराने के लिए ग्राम समाज की जमीन मुहैया कराईए और कुम्हारों से कहा कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में कुल्हड़ बनाइए यह सारा कुल्हड़ हम आजमगढ़ शहर में विक्रय करवा देंगे इस मौके पर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से गांव की तमाम समस्याएं सुनाई कोई नाली का विवाद तो कोई चकरोड का विवाद कोई गंदगी का विवाद बताया जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान सेक्रेटरी लेखपाल तथा सफाई कर्मी को बुलाकर फटकार लगाते हुए कहा कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए आप लोग अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक ओम प्रकाश राय ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया तत्तपश्चात जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी द्वारा वृक्षारोपण करके 500 वृक्ष लगाने के लिए क्षेत्रीय जनता में वितरण करवा दिया गया।एक सवाल के जवाब में उन्होंने गांव में काम न करने वाले सफाई कर्मियों को बर्खास्त करने की बात कही।
रिपोर्ट: वीर सिंह