Breaking News

जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें कार्यकर्ता: सीपी ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष)

कानपुर।

कानपुर कवरेज डेस्क: आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, जिसके लिए प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूँ, पर विडंबना यह है कि आज भी आज़ादी के इतने दिनों के बाद गरीब, मजदूर, महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है, जरूरत है आज एक जुट होकर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने की।

 आज पार्टी का हर सदस्य जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार रहे, ताकि आम जनमानस को न्याय मिल सके, पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की जनहित नीतियों को बताएं और पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों को जोड़ें।

उक्त बातें राष्ट्रीय जन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित एक सभा में कहीं।कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलायी गयी, जिसमें निर्मल दीक्षित को प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉक्टर उदय प्रताप सिंह को प्रदेश वरिष्ठ सचिव, राकेश चावला को कानपुर मंडल अध्यक्ष, जय सिंह कुशवाहा को नगर अध्यक्ष दक्षिण कानपुर नियुक्ति करने के साथ साथ सैकड़ों लोगो को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गयी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी क्रांतिवीर, प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर, निर्मल दीक्षित प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉक्टर यूपी सिंह वरिष्ठ महासचिव, जय सिंह कुशवाहा नगर अध्यक्ष कानपुर, विनय मिश्रा जिला प्रचारक कानपुर, अशीष सिंह वार्ड अध्यक्ष कानपुर, उदय प्रताप सिंह गोण्डा, मोहित श्रीवास्तव अम्बेडकरनगर आदि लोगों के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन निर्मल दीक्षित एवं अध्यक्षता डॉक्टर उदय प्रताप सिंह ने की।

रिपोर्ट: ब्यूरो

और नया पुराने