Breaking News

नम आंखों से सोनौरा बुजुर्ग गावँ के लोगों ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि।

गोरखपुर।

कैम्पियरगंज।

कवरेज डेस्क। आज समूचा देश भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के निधन पर शोक में डूबा है, शहर हो या गावँ, जगह जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर देश की जनता उनको याद कर रही है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद स्थित कैम्पियरगंज क्षेत्र के सोनौरा बुजुर्ग गावँ में पूर्व प्रधान रामजी सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनको याद किया।

शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान रामजी सिंह ने कहा कि- आज देश ने एक जननायक को खो दिया है, जिसकी पूर्ति कभी नही हो सकती, आज अटल' युग का अंत हो गया, उन्होंने ने कहा था- ठन गई, मौत से ठन गई, जूझने का मेरा इरादा न था, मोड़ पर मिलेंगे इसका वादा न था। अटल जी आज हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन, हमें हमेशा मिलता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम नारायण तिवारी ने कहा कि-अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महान व्यक्तित्व का दुनिया से जाना एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी आने वाले काफी समय तक भरपाई नहीं किया जा सकता। 

विजय प्रताप सिंह "विशेन" ने कहा कि- अटल जी अपने आप में एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था थे। कवि, साहित्यकार, पत्रकार के साथ ही कुशल मार्गदर्शक, देश के अभिभावक व प्रधानमंत्री जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ऐसी शख्सियत के विषय में कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाने के समान होगा। ऐसे में हम सभी के साथ ही पूरा देश अटलजी के प्रति कृतज्ञता जाहिर करता है, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।शोक सभा को संजय सिंह, अजय सिंह, बलराम शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया, इस अवसर पर गावँ के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: ब्यूरो गोरखपुर


और नया पुराने