लालगंज आजमगढ । देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ रहे बच्चे के अचानक गायब हो जाने से कस्बे में हड़कंप मच गया और देर रात तक रात तक पुलिस बच्चे की खोजबीन में लगी रही लेकिन शुकवार को
12 बजे राकेश यादव उम्र 13 वर्ष पुत्र राजकुमार यादव कटघर लालगंज निवासी का शव नदी में मिलने से सनसनी फैल गई राकेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। गुरुवार सुवह आठ
बजे घर से विद्यालय के लिए निकला परंतु विद्यालय नहीं पहुंचा। शाम को चार बजे जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर रात ग्रामीणों की सूचना पर विद्या मंदिर से पगडंडी द्वारा पकड़ी जाने वाले रास्ते में नदी किनारे किसी अज्ञात बालक का स्कूल ड्रेस और साइकिल पड़ी होने की सूचना पर देवगाव कोतवाल विजयप्रताप सिंह ने अपने दल बल के साथ के मौके पर पहुंचकर काफी खोजबीन शुरू की I
रिपोर्ट: ब्यूरो