Breaking News

स्पर्धा राय ने भू वैज्ञानिक बन जिले का नाम किया रोशन

आज़मगढ़।

सगड़ी।

जवाहर नवोदय से 10वी 12वी की परीक्षा किया था टॉप

माता पिता जूनियर के है सहायक अध्यापक

सगड़ी/आजमगढ तहसील सगड़ी क्षेत्र के ब्लाक हरैया अंतर्गत गढ़हरा मझौरा गांव निवासी स्पर्धा राय पुत्री तेज प्रताप राय एवं माता सरिता राय की बड़ी पुत्री ने संघ लोक सेवा आयोग  यूपीएससी द्वारा आयोजित सम्मिलित भूवैज्ञानिक तथा भू विज्ञानी परीक्षा 2017 की परीक्षा में 17 वां स्थान प्राप्त कर जिले एव तहसील का नाम रोशन किया है।

 जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है ।प्रारम्भ से ही स्पर्धा राय विलक्षण क्षमता की रही जिसने सफलता का डंका बजाते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बीएचयू से बीएससी एवं एमएससी प्रथम श्रेणी में प्राप्त किया था ।लक्ष्य की तरफ बढ़कर तैयारी में जुट गई थी।तदुपरांत उसने भूविज्ञानी सहायक परीक्षा वर्ष 2015 में पास कर सहायक भूवैज्ञानिक बनकर हैदराबाद में सेवा करते हुए पुनः यूपीएससी की परीक्षा 2017 में वरिष्ठ भूवैज्ञानिक परीक्षा में सफल होते हुए 17 वां स्थान प्राप्त कर गांव एवं तहसील क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाते हुए सफलता प्राप्त की है। जिसका श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि यह सब गुरुजनों एवं माता पिता के दिखाए रास्ते का ही फल है कि मैं आज इस मुकाम पर खड़ी हूं।लगातार लगभग 10 से 12 घण्टे परिश्रम किया करती थी।छोटा भाई आर्मी में कैप्टन के पद पर कार्यरत है।और छोटी बहन दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ साथ आईए एस की तैयारी कर रही है।माता सरिता राय हरैया ब्लाक और पिता तेज प्रताप राय अजमतगढ़ ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने