सरायमीर :स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कोरौली खुर्द के पास लावारिस बाइक मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चा।पुलिस ने सूचना पाकर बाइक को कब्जे में लेकर थाने पर लाकर जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की लगभग चार बजे इसरौली मोड़ के पास बीना नम्बर की हिरो कम्पनी की एचएफ डीलक्स बाइक लावारिस हालत में खड़ी थी। शुक्रवार को सुबह कोरौली खुर्द गांव के लोग टहलने निकले तो देखा कि वही बाइक किसी ने लाकर ग्राम कोरौली खुर्द के मैनर के खड़ी कर दी लावारिस बाइक होने की खबर चारो तरफ फैल गई। गांव के लोग नो बजे तक बाइक स्वामी का इंतजार करने के बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर लावारिस एवं संदिग्ध हालत में पड़ी बाइक को कब्जे में लेकर थाने पर लाकर मामले की छानबीन कर रही है ।
रिपोर्ट: ब्यूरो