Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में बंद रही दुकानें।

आज़मगढ़।

सरायमीर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को सुबह आठ बजे बीजेपी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग ने पूर्व मण्डल प्रभारी रामेश्वर बरनवाल बीजेपी के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कस्बा सरायमीर के धर्मशाला में उपस्थिति होकर दो मिनट का मौन रखा।

 उसके बाद कस्बा में भ्रमण कर लोगों से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में दुकानदारों दुकानें बंद करने के लिए आग्रह किया और शाम सात बजे कस्बा के चौक पर शोकसभा में पहुंचने की अपील की । कस्बा सरायमीर में शांतिपूर्ण माहौल में बंद का मिलाजुला असर रहा।

रिपोर्ट: ब्यूरो

और नया पुराने