Breaking News

भावपूर्ण ढंग से पत्रकारों ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि।

मऊ। आज समूचा देश जहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की यादों में शोक सभा, श्रद्धांजलि सभा सहित तमाम माध्यमों से अपने जननायक युगपुरुष को याद कर रहा है। इसी क्रम में मऊ जनपद मुख्यालय पर जनपद के पत्रकारों ने नगर स्थित एक प्लाजा में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी को पुष्पांजलि अर्पित व शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दिया।

शुक्रवार की सुबह नगर स्थित गृहस्त प्लाजा में पत्रकार बंधुओं द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रदीप सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई जी जैसे महान व्यक्तित्व का दुनिया से जाना एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी आने वाले काफी समय तक भरपाई नहीं किया जा सकता।  वहीं वरिष्ठ पत्रकार वेद नारायण मिश्रा ने कहा कि अटल जी अपने आप में एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था है। कवि, साहित्यकार, पत्रकार के साथ ही कुशल मार्गदर्शक, देश के अभिभावक व प्रधानमंत्री जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ऐसी शख्सियत के विषय में कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाने के समान होगा। ऐसे में हम सभी के साथ ही पूरा देश अटलजी के प्रति कृतज्ञता जाहिर करता है।

इस अवसर पर आनंद कुमार, प्रवीण राय, हिमांशु शर्मा, अरविंद पांडेय, अभिषेक राय, मोहम्मद अशरफ, सरफराज अहमद, हसनैन आजमी, श्रीराम जायसवाल, आलोक कुमार, विजय मिश्रा, महितोष मिश्रा, पुनीत श्रीवास्तव, प्रतीक जायसवाल, हरेंद्र सिंह, बृजराज सिंह सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र तिवारी

और नया पुराने