Breaking News

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

लालगंज/आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लालगंज में शनिवार की दोपहर एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक रीमा प्रजापति उम्र 21 वर्ष पत्नी किशन प्रजापति की शादी लगभग 2 वर्ष पूर्व किशन प्रजापति से हुई थी। उसका मायका दशरथपुर थाना चोलापुर वाराणसी बताया जारहा है। किशन प्रजापति कस्बे में ही एक एजेंसी पर काम करता है। 

किशन ने बताया कि उसे सुबह काम पर जाना था उसने रीमा से कहा कि खाना बना दो तो उसने खाना बनाने से इंकार कर दिया।मेरी माता हिरावती ने कहा कि हम तुम्हारे  पिता को फोन करके अभी बताते हैं कि तुम खाना पीना नहीं बना रही हो और कह देते हैं कि उसे लिवा कर चले जाएं। इसके बाद माता हिरावती जो कि दूसरे के घर बर्तन आदि धोने का काम करती हैं बाजार काम करने चली गई और मैं भी काम पर चला गया। दोपहर को जब घर आया तो मां ने कहा कि उसकी पत्नी रीमा ने फांसी लगा ली है। मृतका को अभी कोई संतान नहीं थी। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

रिपोर्ट: आज़मगढ़ ब्यूरो

और नया पुराने