Breaking News

बैरीडीह हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग।

आज़मगढ़।

लालगंज/आजमगढ़। लालगंज विकास खंड के ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैरीडीह हत्याकांड में प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान ससुर अतीक अहमद को मुलजिम बनाए जाने को फर्जी बताया। जिसमें प्रधान ससुर व प्रधान प्रतिनिधि पर लगे फर्जी मुकदमे को निरस्त किये जाने की मांग की गई।

 तथा 4 अगस्त की घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग। इस अवसर पर प्रधान जेहतमंद पुर मंसूर अहमद, प्रधान नारायणपुर नेवादा सलीम अहमद, कटौली खुर्द प्रधान बनारपुर सलहरा के प्रधान व पूर्व प्रधान मोहम्मद आरिफ, बीडीसी कटौली खुर्द मोहम्मद शाहिद, प्रधान कस्बा देवगांव सूफियाना बेगम, पूर्व प्रधान बसही अकबालपुर मोहम्मद सालेह, प्रधान बेइली सिकंदर, प्रधान अगेहता रविंद्र कुमार यादव, प्रधान राजा देवल पुर विजेंद्र दीक्षित, प्रधान दौना रफात बानो, प्रधान नोनीपुर विजय बहादुर, प्रधान साफीपुर, प्रधान सलेमपुर, प्रधान कंजहित तथा प्रधान गंगापुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: ब्यूरो

और नया पुराने