Breaking News

सरायमीर थाने में त्योहारों के मद्देनजर हुई पीस कमेटी की बैठक।

आज़मगढ़।
सरायमीर: ईद-उल-जुहा ( बकरीद ), श्रावण मास, व रक्षाबंधन के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष सरायमीर मनोज कुमार सिंह थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक बुलाई परन्तु किसी कारण थाने पर मौजूद नही होने पर बैठक एसआई अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के देखरेख में हुई । जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकार निजामाबाद वागीश कुमार शुक्ल  ने कस्बा व क्षेत्र के नागरिकों से कहा कि  मिलजुलकर भाईचारा के साथ सभी त्योहारों को मनाए और मुस्लिम समुदाय के लोग प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बिलकुल न करें और बाकी पशुओं की कुर्बानी खुलेआम नही करें, साफ-सफाई का भी ध्यान रखें बचे मास को इधर-उधर ना फेंक कर गढ्ढे खोद कर दफन कर दें।
सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आपसमे मिलकर त्योहार मनाने में ही मजा आती अगर किसी व्यक्ति को कहीं गड़बड़ी दिखाई दे तो खुद न उलझ कर तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें आपकी सुरक्षा के लिए हमारी पुलिस हर समय तात्पर्य है ।कुछ शरारती तत्वों के फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं उनके जानकारी होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । उपस्थित व्यक्तियों ने कस्बे में टूटे पोल, खोले तार को दुरूस्त करने बकरीद त्योहार बिजली की आपूर्ति सही ढंग से कराने की मांग की उसपर उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारी पूर्णरूप से सभी समस्याओं का समाधान करने अश्वासन दिया।  इस अवसर पर रामेश्वर बरनवाल, शादाब उर्फ मिस्टर,  मोहम्मद अलीम, इमरान प्रधान, राजु यादव, गजराज प्रधान अभिमन्यु, असलम प्रधान,  वसीम अहमद, आदि लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट: ब्यूरो
और नया पुराने